सोमवार, 9 नवंबर 2026

वे क्या करें! [ नवगीत ]

 401/2026


      


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


सौंदर्य

बोतल शीशियों में बंद है

वे क्या करें!


रचना न भायी

आदमी को ईश की

नाराज है

क्रीम पाउडर से

सजाए  देह को

नासाज है

क्लिनिक खुले बाजार में

सानंद है

वे क्या करें !


फाउंडेशनों 

कंसीलरों की

धूम है

नारियाँ 

हर रूपसी 

मज़लूम है

मन की नहीं

उनकी हुई छल -छंद है

वे क्या करें!


मॉश्चराइजर 

और ब्लश ने

जो किया

नेल पॉलिश

रँग लिपस्टिक 

ने दिया

थी रिपेयरिंग

अति जरूरी गंध है

वे क्या करें।


आँख उनको

भैंस जैसी चाहिए

तगड़ी बड़ी

मस्कारा या 

लाइनरों की

बन पड़ी

सनस्क्रीन की

छतरी लगी

अति द्वंद्व है

वे क्या करें !


शुभमस्तु ,


09.11.2026 ◆ 4.30 प०मा०

                   ◆●◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...