400/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
घर-आँगन का दृश्य निराला।
प्रसरित है सर्वत्र उजाला।।
शेष न कोई कोना खाली,
ज्योतिर्मय सब कहीं न काला।
पहन वसन सजतीं सब नारी,
बालक युवती ब्रज की बाला।
करें स्वच्छता घर की परिजन,
बचा न कूड़ा-करकट जाला।
थकीं नहीं घरनी श्रम करते,
पड़ा पाँव में यद्यपि छाला।
कीट- पतंगे नष्ट हुए सब,
दीपों की जलती सित ज्वाला।
दीपावलि की धूम मची है,
स्वच्छ शुद्ध निज गेह सँभाला।
मात-पिता गुरुजन सिर नाऊँ,
'शुभम्' मुदित मन गोधन ग्वाला।
शुभमस्तु,
09.11.2026◆5.30 आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें