402/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
लड़ाई लड़ना
अच्छी बात नहीं,
फिर भी वे लड़ते हैं
किसी अपने ही विरोधी से
जा भिड़ते हैं।
वे कुर्सी पाने के लिए
कुछ भी कर गुजरते हैं,
वे आम जनता से
बहुत चिढ़ते हैं।
अपना सभी दोष
उसी के सिर मढ़ते हैं,
सबसे कहें पढ़ो-पढ़ो
पर खुद कभी नहीं पढ़ते हैं।
बिना पढ़े ही जब
सोने की सीढियाँ जा चढ़ते हैं
और आम से खास बन अड़ते हैं
और नए-नए प्रतिमान गढ़ते हैं।
अंत में उनका भी हस्र वही होता है
आग में जलते या धरती में गड़ते हैं
फिर भला करे भगवान उनका
वे किसी खटाई में क्यों पड़ते हैं ?
शुभमस्तु,
09.11.2026◆ 5.15 प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें