बुधवार, 19 मई 2021

चीनी से अच्छा गुड़ खाना 🎋 [ बालगीत ]


◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

✍️ शब्दकार ©

🎋 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

चीनी  से  अच्छा  गुड़ खाना।

रोगों   का   घर चीनी  माना।।


प्रकृति ने  दी   हमें   मिठाई।

गाढ़ी   भूरी   हमने     खाई।।

उदर - रोग  सब  दूर भगाना।

चीनी से अच्छा  गुड़ खाना।।


हड्डी   को  मजबूत   बनाता।

रक्त - चाप का दोष  हटाता।।

कमी रक्त की  पूर्ण  मिटाना।

चीनी  से अच्छा  गुड़ खाना।।


जो भी  खाते  खूब  पचाता।

स्वर में सदा  मधुरता लाता।।

भोजन को रुचिपूर्ण बनाना।

चीनी  से अच्छा गुड़ खाना।।


करता है  गुड़  त्वचा  सफ़ाई।

शेष  न   रहें   मुँहासे   भाई।।

ऊर्जा -  स्तर  सदा    बढ़ाना।

चीनी से अच्छा गुड़  खाना।।


देह - थकान  दूर  गुड़ करता।

सर्दी और  ज़ुकाम  सुधरता।।

तन को सक्रिय सुदृढ़ बनाना।

चीनी से  अच्छा  गुड़ खाना।।


नेत्र दिमाग़  सभी  सुख पाते।

जोड़ों के   भी    दर्द  नसाते।।

सेहत का गुड़ 'शुभं' खज़ाना।

चीनी से अच्छा   गुड़ खाना।।


🪴 शुभमस्तु !


३१.०३.२०२१◆९.४५आरोहणम मार्तण्डस्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...