बुधवार, 19 मई 2021

ग़ज़ल


◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

✍️ शब्दकार ©

🪴 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

श्मशान की लकड़ियों पर बेईमान आदमी।

अपने  ही  कटवाता  ख़ुद कान    आदमी।।


लाशों    को   ढोने  के  मनमाने  दाम   ले,

जिंदों   का  माँस  नोंचता शैतान   आदमी।


मौसम्बी, नीबू , संतरे  अदृश्य कर   दिए,

दिन - रात  लूट  में  मग्न हैवान  आदमी ।


आपदा   को   दाम  में  बदले हुए   है   जो,

दो  पैर  काली  बुद्धि  की पहचान  आदमी।


मज़हब   की  खा  सौगंध  दुर्गंध   फेंकता,

माथे के टीके  की दिखाता शान   आदमी।


गीत   देश   गान   के  बोल वंदे    मातरम,

पापों  की  टकसाल  है  या खान  आदमी।


'शुभम'  आज  देख तो बंगाल - हाल क्या,

खो  दे न  कहीं अपनी   ही पहचान आदमी।


🪴 शुभमस्तु !

०६.०५.२०२१◆७.००पतनम मार्तण्डस्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...