सोमवार, 6 नवंबर 2023

कागज-कलम एक कपि लाया ● [ बालगीत ]

 482/2023


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●© शब्दकार

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

कागज- कलम एक कपि लाया।

फिर कागज   पर  घिसता पाया।।


कभी   उलटता    कभी पलटता।

कभी   डाल   पर   गया उछलता।

मन   ही  मन  में   बड़ा  सिहाया।

कागज- कलम  एक कपि लाया।।


कभी  कलम   को मुख में लेता।

कभी      दिखाता    जैसे नेता।।

कभी   लिए  कर  दिखता धाया।

कागज -कलम एक कपि लाया।।


लगता  ज्यों   कपि पढ़ा-लिखा हो।

ज्ञानी       भारी     बढ़ा - चढ़ा हो।।

कभी    बंदरिया     के   ढिंग आया।

कागज-कलम     एक कपि लाया।।


बंदर   उसको     सभी   निहारें।

ठुड्डी     करतल     रखें   विचारें।।

पास    न   आने    देता   साया।

कागज -कलम एक कपि लाया।।


'शुभम्'   देख कर  ये कपि -लीला।

भौंचक    देखे    वानर  -   टीला।।

खाऊं -   खौं     कर    उसे डराया।

कागज -  कलम  एक कपि लाया।।


●शुभमस्तु !

06.11.2023 ◆11.45आ०मा०

सतपथ पर चलने वालों की ● [ गीतिका ]

 481/2023

  

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार 

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


विपदाओं  ने    पाला   होता।

मानव  हिम्मत  वाला  होता।।


कदम -कदम पर संकट झेले।

साँचे में  नर    ढाला   होता।।


पर -सम्पति  पर दृष्टि लगाए।

मन भी उसका काला  होता।


चलता है दुर्गम पथ  पर वह।

उसके पद  में   छाला  होता।।


सत पथ पर चलने वाले की।

वाणी पर क्या  ताला होता??


अघ -ओघों  से भरा  हृदय हो। 

नयनों में   भी  जाला  होता।।


'शुभम्' सदा चलता उस पथ पर।

जहाँ   न    मैला    नाला   होता।। 


●शुभमस्तु !


06.11.2023◆6.15 आ०मा०

विपदाओं ने पाला होता ● [ सजल ]

 480/2023

    

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● समांत : आला।

●पदांत :  होता।

●मात्राभार :16.

●मात्रा पतन:शून्य।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार 

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


विपदाओं  ने    पाला   होता।

मानव  हिम्मत  वाला  होता।।


कदम -कदम पर संकट झेले।

साँचे में  नर    ढाला   होता।।


पर -सम्पति  पर दृष्टि लगाए।

मन भी उसका काला  होता।


चलता है दुर्गम पथ  पर वह।

उसके पद  में   छाला  होता।।


सत पथ पर चलने वाले की।

वाणी पर क्या  ताला होता??


अघ -ओघों  से भरा  हृदय हो। 

नयनों में   भी  जाला  होता।।


'शुभम्' सदा चलता उस पथ पर।

जहाँ   न    मैला    नाला   होता।। 


●शुभमस्तु !


06.11.2023◆6.15 आ०मा०

लेना शिक्षा भूल से ● [कुंडलिया]

 479/2023

  

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

                        -1-

सेवा जननी तात की,और न गुरु  की भूल।

इनकी सेवा  में छिपा, सर्व सफलता मूल।।

सर्व सफलता मूल,यही जीवन -  निर्माता।

होता है उद्धार,इन्हें जो नित प्रति   ध्याता।।

'शुभम्' यही हैं ईश,सुलभ हो जन को मेवा।

करे   न कोई भूल,  पिता,माता, गुरु - सेवा ।।


                        -2-

रहते   बैठे   आलसी, रखे हाथ  पर   हाथ।

बैठे  तन   को  सेंकते,झुका न सकते  माथ।।

झुका न  सकते  माथ, पूर्ण कर्तव्य न करते।

अजगर   से ले सीख,पड़े उदरों को  भरते ।।

'शुभम्' करें  वे  भूल,कष्ट आजीवन   सहते।

सभी  आलसी  लोग ,जगत में यों  ही   रहते।।


                        -3-

करते श्रम से कर्म जो,होती भी   हैं   भूल।

स्वयं  सुधारें  शीघ्र ही,उनको मित्र   समूल।।

उनको मित्र समूल,कर्म से विरत न   होना।

सदा  खेत में  बीज,सुघर जिंसों  के  बोना।।

'शुभम्' भूल से सीख,राह में जो जन चलते।

सदा  सफलता -मंत्र,वही जन  जाना  करते।।


                        -4-

लेना  शिक्षा  भूल से, शिक्षक भी  है  भूल।

सावधान करती  सदा,पथ में कहाँ  बबूल।।

पथ  में कहाँ बबूल,शूल से बचकर चलना।

संघर्षों   के बीच,पड़ें फिर हाथ  न  मलना।।

'शुभम्' खोलकर आँख, निरंतर  नैया  खेना।

भ्रमरों   से उद्धार,पार सरिता कर    लेना।।


                        -5-

मानव - जीवन में नए, आते बड़े    पड़ाव।

हो जाती हैं भूल भी,डगमग हिलती   नाव।।

डगमग  हिलती नाव,धैर्य से आगे   बढ़ना।

मानें  गुरु सम भूल,पाठ शिक्षा का  पढ़ना।

'शुभम्' न त्यागें धर्म,नहीं बनना  है  दानव।

कर्मठ बनिए नित्य,सफल हो जीवन-मानव।।


●शुभमस्तु !


03.11.2023◆7.45आ०मा० 

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

अपने पसीने की सूखी भली ● [ अतुकंतिका ]

 478/2023

 

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार

●  डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


मुफ़्त का हर माल

बड़ा भाता है,

चावल हो या दाल

लुत्फ़ लाता है,

खाए जाओ!

खाते जाओ!!

खाते चले जाओ!!!

मजे उड़ाओ।


मुफ्तखोरी में

लुट गई जनता,

देख लो आप ही

मतमंगा

किस कदर तनता?

आज चरण चुम्बन करे

कल कुछ और बनता।


क्यों करे कोई श्रम

बहाए तन से स्वेद ,

जौंक  और 

आदमी में नहीं है

अब शेष कोई भेद!

निकम्मा बना डालो 

मुफ्त का चावल

पाम ऑइल खिला लो,

देश की जनता को

गुलाम बना लो।


कमजोर करने के

तरीके हैं बड़े -बड़े!

देख ही लो 

द्वार चौपाल पर

चौराहे पर

जो बगबगे वस्त्रधारी खड़े।


बिक गए हो

चार मुट्ठी चावलों में,

दलिया-से

 जब दले जाओगे

कलयुगी कलों में,

कहीं कुछ भी

कभी मुफ़्त नहीं होता,

बिना सोचे पाता है जो

सदा रोता ही रोता।


मुफ्तखोरी में बिकने से

बुरा कुछ नहीं होता,

सँभल जाओ अभी

अपने पैरों पर हो खड़े,

पसीने की

 दो बिना चुपड़ी भली,

देखा नहीं है क्या 

अब भी जो 'शुभम्'

वेश बदले हुए ये

आ गए हैं छली।


●शुभमस्तु !


02.11.2023◆9.00प०मा०

निःशुल्क ● [ अकविता ]

 477/2023

             

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

प्रसन्नता   की  बात है,

 ये समझ लें खैरात है,

बरसात ही बरसात है,

आखिर तो सबका तात है।


अब गैस  भी  तो मुफ़्त है,

आया है अब तो लुत्फ़ है,

सेंको   मजे   से   रोटियाँ,

छू लो हिमाचल चोटियाँ।



हर माह   माला  नोट की,

समझें न इसको वोट की,

अन्न   चावल   दाल   की,

क्या बात मुफ़्ती माल की!



उज्ज्वल बना है  आज ये,

सिर पर सजा   है ताज ये,

करना   हमें   है  नाज़ भी,

शीतल सुलगती आग भी।


इस हाथ से लें प्यार से,

लौटाओगे फिर मार से,

लगते हैं  अपने यार से,

बरवादी  के आसार से।


कर्तव्य उनका   है यही,

जो पा रहे हो मुफ्त की,

वर्षा   हुई   आनंद   की,

अति 'प्रेमगंगा'  है  बही।


आज जो   बरसी कृपा,

हर आदमी   उसमें नपा,

जब जाएगी ये लौटकर,

दिखलाई देगा मौतघर।


ये  दान    तो   कर्तव्य  है,

लगता  बड़ा  ही  भव्य है,

छीनना      सद्धर्म      भी,

समझें सियासत-मर्म भी।


तुमको 'शुभम्' क्या खोलकर,

कह दें  अभी  सब   बोलकर?

कुछ  सोच  लो दृग पोंछ लो,

मत खम्भ    घर का नोंच लो।


● शुभमस्तु !


02.11.2023◆6.30प०मा०

                 ●●●●●

भूल ● [ सोरठा ]

 476/2023

             

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

◆© शब्दकार

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

और न गुरु की भूल,सेवा जननी तात की।

सर्व सफलता मूल,इनकी सेवा  में  छिपा।।


क्षमा माँग लें आप,हो जाए यदि  भूल  तो।

कर लें पश्चाताप,मानव का यह  धर्म   है।।


बैठे हैं यदि आप,रखे हाथ पर हाथ   जो।

रहें  बैठकर ताप,  होगी  एक न भूल जी।।


होती   भी हैं  भूल,कर्म करे तो   व्यक्ति  से।

रहता  मत्त  समूल,बिल में जो अजगर पड़ा।।


यदि मानें ये बात ,  शिक्षक होती भूल भी।

नहीं ,  करें  फिर घात,अज्ञानी नर   मानते।।


चलना   कैसे मीत,भूल सिखाती   राह  पर।

वहीं विजय  का गीत,भूलों से जो  सीख ले।।


पुनः न होती भूल,भूल -भूल कर  राह में।

कहते जिसे  उसूल,भूल नहीं जाना  उसे।।


उसे न कहते भूल,जान-बूझ कर  जो  करे।

होता  सदा अमूल,यह अक्षम्य अपराध  है।।


की भारत की खोज,कोलंबस ने   भूल   से।

फलित न होता रोज,नियम न ऐसा मीत ये।।


हो जाती  है भूल ,कभी - कभी विद्वान  से।

मिलें  निदर्शक मूल, क्षेत्र बड़ा विज्ञान  का।।


संतति  बढ़ती  नित्य,भूल भरा  संसार  ये।

सिद्ध करें औचित्य,चाह नहीं मन में बसी।।


●शुभमस्तु !


02.11.2023◆11.00आ०मा०

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...