सोमवार, 6 नवंबर 2023

विपदाओं ने पाला होता ● [ सजल ]

 480/2023

    

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● समांत : आला।

●पदांत :  होता।

●मात्राभार :16.

●मात्रा पतन:शून्य।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● ©शब्दकार 

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


विपदाओं  ने    पाला   होता।

मानव  हिम्मत  वाला  होता।।


कदम -कदम पर संकट झेले।

साँचे में  नर    ढाला   होता।।


पर -सम्पति  पर दृष्टि लगाए।

मन भी उसका काला  होता।


चलता है दुर्गम पथ  पर वह।

उसके पद  में   छाला  होता।।


सत पथ पर चलने वाले की।

वाणी पर क्या  ताला होता??


अघ -ओघों  से भरा  हृदय हो। 

नयनों में   भी  जाला  होता।।


'शुभम्' सदा चलता उस पथ पर।

जहाँ   न    मैला    नाला   होता।। 


●शुभमस्तु !


06.11.2023◆6.15 आ०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...