सोमवार, 27 अप्रैल 2026

क्या- क्या वरणीय है! [ अतुकांतिका ]

 134/2026



    

©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


टेढ़ीमेढ़ी चाल

खुरदरा आचरण

भड़कीला आवरण

विद्रूप चरित्र

रूपसी अपवित्र

सर्वत्र 'वंदनीय'  हैं।


समझे सर्वजेता

हम-आप नहीं,नेता

प्रत्यक्ष नहीं लेता

शनैः शनैः अंड सेता

हर आम को

'नमनीय'   है।


ठीक समझे हैं आप

वक्र चले सदा साँप

सभी रहे यहाँ काँप

पिलाते हैं  दुग्ध

होते देख-देख मुग्ध

नित्य 'जपनीय'  है।


सीधा सरल या सपाट

हर कोई देता  डांट

सिल्क पहने या टाट

सदा खड़ी उसकी खाट

इनको 'निंदनीय' है।


खोई श्रेष्ठ की पहचान

पूज्य दुष्ट ही इंसान

वही काव्य भी महान

जहाँ  वक्रता का वितान

नहीं होता 'कमनीय' है।


शुभमस्तु,


16.04.2026◆1.15 प०मा०

                 ◆◆◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...