मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

नारों से बस प्रेम [ सजल ]

 178/2024

               

समांत : आन

पदांत  : नहीं

मात्राभार : 22.

मात्रा पतन: शून्य।


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


बनें  देश  के भक्त, सहज  पहचान  नहीं।

धन  में  ही  आसक्त, हमें  क्या  ज्ञान नहीं??


बस   कुर्सी  से  मोह, नहीं  जन  की सेवा,

निर्धन   से  है  द्रोह,  करें  कुछ  मान नहीं।


मतमंगे  बन   वोट,  माँगते  घर -  घर   वे,

जन  को   देते  चोट, बात  पर कान नहीं।


नारों   से  बस  प्रेम, लुभाते   जनता को,

कुशल  न  पूछें  क्षेम, जहाँ घर-छान नहीं।


मंदिर  में  जा  आप,   करें  दर्शन  प्रभु  का,

नेताओं   का  ताप,    सह्य    आसान  नहीं।


अपना   ही     उद्धार,    चाहते    सब   नेता,

औरों    को   दुत्कार,  देश   का  गान   नहीं।


कैसे   सुधरे    देश,   होलिका   कीचड़    की,

दूषित   है  परिवेश , 'शुभम्'   अनजान  नहीं।


शुभमस्तु !


22.04.2024●6.45आ०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...