सोमवार, 12 सितंबर 2022

एप्लीकेशन

 सेवा में,

श्रीमान थानाध्यक्ष जी  

थाना: खंदौली।तहसील :एत्मादपुर।  

जनपद:आगरा।

विषय: प्रार्थी के पुत्र सत्येंद्र स्वरूप ,उसकी पत्नी नीतू तथा मेरे छोटे भाई श्रवण कुमार द्वारा प्रार्थी को धोखे से आगरा स्थित गाँव पुरा लोधी बुलवाकर उसे जान से मारने के प्रयास औऱ उसके परिवार को खत्म करने की धमकी के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराए जाने के सम्बंध में।

                                                                                                                             दिनांक:12.09.2022

महोदय,

          उपर्युक्त विषयक निवेदन है कि प्रार्थी डॉ. भगवत स्वरूप पुत्र स्व.श्री मौहर सिंह  (उम्र 70 वर्ष)  62,डाल नगर,अरांव रोड सिरसागंज (फ़िरोज़ाबाद) में विगत 24 वर्षों से निवास कर रहा है।प्रार्थी की दिवंगता पत्नी से उत्पन्न उसका एक पुत्र सत्येंद्र स्वरूप (उम्र लगभग 46 वर्ष) ग्राम:पुरा लोधी,थाना:खंदौली. तहसील :एत्मादपुर (आगरा)में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।उक्त गाँव में प्रार्थी के द्वारा बनवाए हुए दो मकान और 06 बीघा खेतिहर पैतृक भूमि है।गांव की उक्त सम्पूर्ण संपत्ति  की वसीयत दिनांक: 11.08.2020 को मैं सत्येंद्र स्वरूप के नाम कर चुका हूँ।सिरसागंज में मेरे द्वारा प्लाट खरीदकर दो मकान अपने सेवा काल में बनवाये थे।मैं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज से दिनांक :30.06.2013 को प्रोफेसर के पद से सेवा निवृत्त हो चुका हूँ तथा पेंशन से प्राप्त राशि से अपनी पत्नी औऱ बच्चों का पालन पोषण कर रहा हूँ।सिरसागंज के मकानों औऱ लगभग 06 बीघा मेरे द्वारा खरीदी जमीन की वसीयत तददिनांक को ही कर चुका हूँ।

            ग्राम पुरा लोधी वाले घर में मेरा कुछ सामान (03 अलमारियां, लाखों रुपये की पुस्तकें, बर्तन ,कपड़े तथा  अन्य फुटकर सामग्री रखा हुआ है। जिसे मैं मंगवाने के लिए भाई  श्रवण कुमार की साजिश के तहत सत्येंद्र ने मेरे जलेसर वाले बहनोई श्री राम किशन जी के माध्यम से सूचना भिजवाई कि मैने सामान ले जाने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था कर दी है। पापा अपना सामान ले जाएँ।दिनांक 11.09.2022 को मैं अपने चालक  द्वारा अपनी कार से गाँव पंहुँचा। जैसे ही हम दोनों लोग कमरे में पहुंचे उसकी पत्नी ने मुख्य गेट ,सारे कमरे औऱ झीना के ताले लगा दिए औ बोला कि चाचा श्रवण कुमार की चाल के अनुसार अब आप मेरे बंधक हैं। औऱ जब तक मैं न चाहूँ तब तक सिरसागंज नहीं जा सकते। दोनों पति पत्नी ने मुझसे मेरा मोबाइल औऱ चालक श्री नवीन कुमार से गाड़ी की चाभी जबरन छीन ली और मुझे पीटते हुए धमकाया कि तुम्हें जान मार देंगे। यदि पेंशन में से 25%पैसा नहीं दिया, समर नहीं लगवाई और मेरे बच्चों का इलाज नहीं करवाया तो जिंदा नहीं  लौटोगे।इस प्रकारमुझे सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे (06 घन्टे तक) कमरे में बंद कर मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़ित किया। वहाँ पर कोई बाहरी व्यक्ति भी देखने सुनने वाला नहीं था। उसके चाचा ने फोन पर मेरे साले को धमकी दी कि अब बुड्ढा यदि यहाँ आया तो जूतों की माला डालकर गोली से मार दूँगा। मैं किसी प्रकार पेंशन में से कुछ देने का वादा करके ।मुक्त हो सका। इतने पर भी सत्येंद्र औऱ उसकी पत्नी इस बात पर अड़े रहे कि लिखवा ले लो। तभी गाड़ी की चाभी मिलेगी।

         यहाँ पर यह भी ज्ञातव्य है कि भाई श्रवण कुमार ने  अपने सेवा काल में ही अपना और अपने पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। और रवि पास्टर के साथ मिलकर गाँव के पश्चिम दिशा में चर्च  भी बनवा दिया है।तथा गाँव में कई परिवारों का धर्म परिवर्तन करके ईसाई बना दिया है ।इसने सत्येंद्र और उसके परिवार को भी ईसाई बनाने हेतु प्रेरित किया है। ग्राम पुरा लोधी लोधी राजपूत बाहुल्य हिन्दू बाहुल्य गाँव है।निवेदन है  कि मुझे तथा मेरे परिवार को सत्येंद्र स्वरूप उसकी पत्नी नीतू औऱ श्रवण कुमार से जान माल का भयंकर खतरा है। हमारे साथ कही भी और कभी भी कोई भी खतरा हो सकता है।


             अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि  मेरी तथा मेरे परिवार की सुरक्षा करते हुए उनके द्वारा मेरे जान से मारने के प्रयास तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण इन तीनों के विरुद्ध सख्त  से सख्त कानूनी कार्यवाही करने तथा प्रार्थी को न्याय दिलाने की कृपा करें।

आपकी अति कृपा होगी।



                                                                                                     प्रार्थी

                                                                                           डॉ.(भगवत स्वरूप)

                                                                                       62,डाल नगर, अरांव रोड,

                                                                                     सिरसागंज(  फ़िरोज़ाबाद)

                                                                                          पिन : 283 151

                                                                               मोबाइल संख्या:95684  81040


सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :

1.माननीय मुख्य मंत्री ,उ.प्र.शासन ,लखनऊ।

2.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आगरा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...