सोमवार, 13 जनवरी 2020

मछली [ बालगीत ]



मैं     मछली    कहलाती    हूँ।
जल    में  ही   रह  पाती  हूँ।।

जल  ही  तो  जीवन   है मेरा।
निशिदिन करती रहती फेरा।।
अपना    मन मैं  बहलाती   हूँ।
मैं   मछली     कहलाती   हूँ।।

गर्मी     हो  या   वर्षा,   जाड़ा।
मुझे  न मौसम होता  आड़ा।।
सब    कुछ मैं   सह  जाती  हूँ।
मैं     मछली    कहलाती   हूँ।।

अंडे   से  मैं    बाहर    आती।
तैर - तैर  जल  पर  उतराती।।
सागर  सरिता  भर  जाती हूँ।
मैं      मछली    कहलाती   हूँ।।

जल के जीव,घास भी खाती।
तेजी    से   मैं  वंश    बढ़ाती।।
फुर्ती  में   श्रेष्ठ   कहाती   हूँ।
मैं     मछली    कहलाती   हूँ।।

रंग - बिरंगी    बड़की   छोटी।
व्हेल    सरीखी   भारी  मोटी।।
दो   सौ टन की मैं हो जाती हूँ।
मैं    मछली     कहलाती    हूँ।।

💐शुभमस्तु !
✍रचयिता ©
🐟 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

11.01.2020●2.30 अपराह्न।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...