सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

उनसे कुछ कहने वाले हैं 🦚 [ सजल ]

 75/2023

 

■●■●■●■●■●■●■●■●■●

●समांत: आले ।

●पदांत:अपदांत ।

●मात्रा भार: 16.

●मात्रा पतन: शून्य।

■●■●■●■●■●■●■●■●■

✍️शब्दकार ©

🪦 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम्'

■●■●■●■●■●■●■●■●■●

उजले   को   करते  हैं काले।

उनसे हम  कुछ कहने वाले।।


कर्मों का  फल  सभी  भोगते,

नहीं  वहाँ   लग   पाते   ताले।


पात्र  मृत्तिका   के  ही  चमकें,

पके  अवा    साँचे    में  ढाले।


परजीवी   बनकर   जीते जन,

नहीं  पड़ें   पगतल  में  छाले।


रविकर -  से  वे  चमक रहे हैं,

संघर्षों   ने     प्रतिपल   पाले।


बहुत  सहज   हैं  बात बनाना,

ठट्ठा      करते      बैठे - ठाले।


'शुभम्' उजाला तुम्हें मिलेगा,

बाँटोगे   यदि   नित्य   उजाले।


🪴शुभमस्तु!


20 फरवरी 2023◆6.45 आरोहणम् मर्तण्डस्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...