शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

पाटल महके क्यारी- क्यारी 🌹 [ सजल ]

 59/2023


■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

●समांत : आल।

●पदांत : है।

●मात्राभार: 16.

●मात्रा पतन:शून्य।

■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

✍️शब्दकार ©

🌹 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम्'

■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

फागुन   का   होता धमाल है।

प्राची का अरुणाभ  भाल है।।


चादर   सेत   न   सूरज  ओढ़े,

डफ ढोलक की बजी ताल है।


पादप पर पखेरु  की हलचल,

नाच उठी हर डाल -  डाल है।


कुक्कड़ - कूँ  की  टेर  लगाए,

तमचूरों   की   नई   चाल   है।


मानसरोवर     में    जा   देखें,

है   प्रसन्न    भोला  मराल  है।


हँसती मुस्काती रवि - किरणें,

फैला स्वर्णिम किरण-जाल है।


'शुभम्' महकते क्यारी- क्यारी,

पाटल - दल  मानो प्रवाल  है।


🪴शुभमस्तु !


06.02.2023◆5.00आरोहणम् मार्तण्डस्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...