297/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
बज रहा थोथा चना, क्या कीजिए।
कर रहा है रव घना, क्या कीजिए।।
प्यार का नाटक, निरंतर छल रहा,
घर हुआ है अनमना, क्या कीजिए।
आस्तीनों में सपोले , डंस रहे,
खून पीते अनछना, क्या कीजिए।
मंदिरों में रूप बदले, चोर हैं,
भक्त को है झुनझुना, क्या कीजिए।
आदमी अज्ञान में, मदमस्त है,
अज्ञता ने ही जना, क्या कीजिए।
चूसते नेता सभी, जनता यहाँ,
छद्म का तंबू तना, क्या कीजिए।
कज्जली है कोठरी, बचना 'शुभम्' ,
करना नहीं रे बचपना, क्या कीजिए।
शुभमस्तु,
23.09.2026◆10.00आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें