306/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
हिंदोसितां बरबाद हो, वे चाहते हैं।
दुश्मन कुटिल आज़ाद हो,वे चाहते हैं।।
लूटने की दास्तानें , सब पुरानी,
सुननी नहीं फरियाद हो, वे चाहते हैं।
है हलाहल देह में , फन भी विषैला,
हर ओर केवल गाद हो, वे चाहते हैं।
भाषणों में गालियाँ, केवल उगलना,
जीभ में सुस्वाद हो ,वे चाहते हैं।
रोना कलपना चीखना, उनको लुभाए,
आतंक का आच्छाद हो, वे चाहते हैं।
कर्म खोटे हैं, रखा क्या नाम तेरे,
बुद्धि में जल्लाद हो, वे चाहते हैं।
समझें नहीं केवल सपोले, साँप हैं जो,
बढ़ता रहे अवसाद हो , वे चाहते हैं।
शुभमस्तु,
27.09.2026◆11.45 आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें