287/2026
समांत : अर
पदांत :अपदांत
मात्राभार : 16.
मात्रा पतन : शून्य।
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
चलता पथ में सँभल-सँभल कर।
लगता किंचित नहीं उसे डर।।
डूब गया है घट पानी में।
क्षण भर में वह जाता है भर।।
मेला लगा भीड़ है भारी।
सहस-सहस मिलते नारी-नर।।
पावस लगा भेक करते हैं।
दिवस-रात में मीठी टर-टर।।
अमराई में तेज हवाएँ।
करती रहतीं सर-सर मर-मर।।
रहता दुखी सदा वह प्राणी।
अन्य जीव के रहता ऊपर।।
'शुभम्' देह पर चढ़ा बुढ़ापा।
अंग-अंग होता नित जर्जर।।
शुभमस्तु,
14.09.2026◆6.00आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें