298/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
जेब हो अपनी गरम, टन-टन टनाटन।
आदमी है बे शरम, टन-टन टनाटन।।
देश जाए भाड़ में, मुझको पड़ी क्या ,
कर्म ही मेरा धरम, टन-टन टनाटन।
असलियत का भेद,यों खुलता नहीं है,
जिंदा रहे जन का भरम, टन-टन टनाटन।
छातियों में अब नहीं, धड़का करें दिल,
पत्थरों के हैं मरम, टन-टन टनाटन।
अब नहीं अच्छा- बुरा, कुछ भी यहाँ पर,
कर रहा है सब करम, टन-टन टनाटन।
वासना की भूख ने, ऐसा सताया,
सचल है उनका हरम, टन-टन टनाटन।
दूध के सम्बंध भी, बदबू भरे हैं,
चाहिए नर को चरम, टन-टन टनाटन।
शुभमस्तु,
23.09.2026◆10.45 आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें