गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्याहुली तुम सास नेता [ नवगीत ]

 416/2026



      


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


ब्याहुली तुम

सास नेता

डरती रहो डरती रहो।


पाँव छूना

सास के

है धर्म तेरा जान लो

ताजिंदगी

रिश्ता निभाना

कर्म अपना  मान लो

सास 

पलंगासीन है

कुछ भी नहीं कड़वा कहो।


सास आए

पास में

उठकर खड़े होना तुम्हें

फूल माला

दे सुआसन

वक्त क्यों खोना तुम्हें

धूल हो

यदि शूज़ पर तो

झाड़ दो कुछ भी सहो।


डांट भी दे

सास तो

नजरें झुका सहना सभी

लौटकर 

दो शब्द उसको

भूल मत कहना कभी

जो भी कमाई

हाथ आए

उधर भी भरती रहो।


शुभमस्तु,


17.11.2026 8.15 आ०मा०

                   ◆◆●

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...