गुरुवार, 19 नवंबर 2026

छोड़ आए बहुत पीछे [ नवगीत ]

 424/2026


   


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


छोड़ आए

बहुत पीछे 

गाँव को हे नगरवासी।


रेंगते वे 

आज भी

घुटनों सरकते

दौड़ में 

पीछे रहे

चलते लुढ़कते

मत करो

तुम गाँव की

चैतन्य हाँसी।


चौंध बिजली की

तुम्हें 

भरमा रही है

गाँव की

दुल्हन

खड़ी शरमा रही है

साड़ियों

लहँगों में वे

तुम बे -लिबासी।


आज भी

वह अन्नदाता

खप रहा  है

धूल -माटी में

पड़ा वह

तप रहा है

देखते 

बनती नहीं

उसकी उदासी।


अन्नदाता गाँव 

पर 

मालिक तुम्हीं हो

पूछ भी

उनकी नहीं

सब कुछ तुम्हीं हो

कर रहे

शासन

बने मजबूत  शासी।


गजबजाती

नालियाँ

पगडंडियाँ हैं

हैं सपेरे

और ओझा

बण्डियां हैं

तुम चमकते

भानु

तामस छाँव खासी।


शुभमस्तु,


19.11.2026◆9.45 आ०मा०

                   ◆●◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...