गुरुवार, 19 नवंबर 2026

कुछ अक्षरों को जोड़कर [ नवगीत ]

 408/2026




©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


समझने मैं लगा 

खुद को विधाता

कुछ अक्षरों को जोड़कर।


अपना नहीं

कुछ भी मेरा

माटी न अपना चाक भी

जो डाँड़ 

मेरे हाथ में

उसकी न आती नाप भी

जो दे दिए

दीवट दीये सब

चलता लबादा ओढ़ कर।


तुम विधाता

एक ही हो

लोग कवि कहते मुझे

जो कला

मुझको मिली है

श्रेय मैं देता  तुझे

एक दिन 

जाना मुझे ये 

ग्रंथ सारे छोड़कर।


भूल जाना 

मैं न चाहूँ

हे विधाता आपको

सृष्टि हो

सृष्टा तुम्हीं हो

बीन के आलाप हो

क्या पता

जाना पड़े कब

चाक से मुख मोड़कर।


शुभमस्तु,


15.11.2026◆ 7.45 आ०मा०

                  ◆●◆

[8:54 am, 15/11/2026] DR  BHAGWAT SWAROOP: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...