गुरुवार, 19 नवंबर 2026

कलम बेच फ़नकार बने हैं [ नवगीत ]]

409/2026


 


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


कलम बेच

फ़नकार

बने हैं लोग  यहाँ।


पहले भेज

बाद में पाओ

सनद शॉल गल माल दुशाला

खाली हाथ

लौटकर आना

उतना मीठा जितना डाला

लेना -देना

रीति पुरानी

घर से देता कौन कहाँ!


ज्ञानी की

गुणवत्ता इतनी

पहले अर्थ प्रदान करे

उसके बाद

मंच पर चढ़कर

सम्मानित आदान भरे

मंचों पर

चलते हैं नाटक

खेल बदलते नित्य वहाँ।


मान-चिह्न

सनदों से देखो

अलमारी शो केश भरे

कभी-कभी तो

चैक दिलाते

नोट खरखरे हरे-हरे

छोट बड़प्पन

ज्ञात न होता

भरा छद्म से सकल जहाँ।


शुभमस्तु,


15.11.2026◆ 8.45 आ०मा०

                 ◆●◆

[10:39 pm, 15/11/2026] DR  BHAGWAT SWAROOP: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...