गुरुवार, 19 नवंबर 2026

एक अकेला दिया चला है [ गीत ]

403/2026


    

©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


एक अकेला

दिया चला है

घर भर का तमस हटाने।


बाती तेल

साथ हैं उसके

लाल दहकती ज्वाला

भरा हुआ था

जो घर में तम

मिटा पलों में डाला

दिखता नहीं

आँख से कुछ भी

सब कुछ लगा दिखाने।


जज़्बा जोश जुनून

अगर हो

सब सम्भव हो जाए

भाड़ फोड़ दे

एक चना भी

नई राह शुभ पाए

लगन लगी हो

यदि करने की

लगे शिखर पर जाने।


जब तक

एक बूँद भी बाकी

 तेल दिये में रहना

जल-जल कर

प्रकाश भर देना

उज्ज्वल पथ पर दहना

सम्भव शक्य

नहीं तजना है

फिर जा लगे विलाने।


शुभमस्तु,


10.11.2026 ◆4.00 आ०मा०

              ◆●◆

[4:45 am, 10/11/2026] DR  BHAGWAT SWAROOP: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...