406/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
कँकरीली पथरीली
रपटीली ऊँची-नीची
पगडंडी कितनी
चल हमने
अपने पथ को
पार किया है।
चल सकता है
राजमार्ग पर कोई,
पर पगडंडी पर
चल पाना
निज मंजिल पाना
सहज नहीं है।
कहीं पाँव में
चुभते काँटे
कभी लुओं के
पड़ते चाँटे
सब कुछ झेल
यहाँ तक आए,
डरे न किंचित
नहीं घबराए।
ये जीवन यों ही
चलता है
एक नहीं
शत सहस पगडंडियाँ
बस चलना ही
केवल सीखा
जीवन है
हिम शैल सरीखा।
पूर्ण वही है
चल पगडंडी
जीवन में आगे
बढ़ता है,
नित्य शिखर
ऊँचे चढ़ता है,
मानदण्ड
नूतन गढ़ता है।
शुभमस्तु,
12.11.2026◆7.15 प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें