415/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
अनमनी
आलस्य में
एकांत में क्योंकर खड़ी!
चिंतातुरा
हे कामिनी !
किसकी प्रतीक्षा कर रही
मुख पर
उदासी छा रही
दृढ़ ओट खम्भे की गही
लगता यही
कवि के हृदय
तुमको बढ़ी चिंता बड़ी।
भाल पर
बिंदिया लगी है
अधखुले तेरे नयन
शीश पर
बिखरे चिकुर हैं
मुख में नहीं कोई वचन
सालता है
दुःख कोई
एकटक नजरें गड़ी।
पास होता
अन्य कोई
बहलाव मन का हो सके
लगता नहीं
ऐसा अभी कुछ
चिंता तेरी पीछे रुके
वक्त की
कर ले प्रतीक्षा
ये बदल जाए घड़ी।
शुभमस्तु,
17.11.2026◆6.45 आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें