411/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
असहायों को शरण नहीं है।
उदर बुभुक्षित भरण नहीं है।।
मारे -मारे फिरें कुँआरे,
युवती करतीं वरण नहीं है।
भले लोग कब जीते ज्यादा,
दुष्ट जनों को मरण नहीं है।
चढ़ -चढ़ जाते वे पर्वत पर,
जिनके सक्षम चरण नहीं हैं।
काम करेगा क्या कारीगर,
यदि हाथों में करण नहीं है।
यात्री नहीं तैरना जाने,
सरिता तट पर तरण नहीं है।
संतति हीन विचरते बहु जन,
'शुभम्' अभी तक परण नहीं है।
शुभमस्तु,
15.11.2026◆10.30 प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें