412/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
देखें केवल
बुरा अन्य में
कहलाते वे नेताजी।
अपनी ही
स्तुति करवाना
प्रिय जिनको दिन -रात रहे
सदा विपक्षी को
गरियाना
जनता सारी लात सहे
भारी-भरकम
हार चाहिए
बहलाते हैं नेताजी।
भले देश को
भाड़ मिले
पर उनको माल मिले पूरा
जातिवाद में
लिप्त सदा वे
अन्य जाति को है छूरा
बनता नहीं
तिजोरी में धन
भरते हैं घर नेता जी।
मेरी पत्नी
बेटा-बेटी
बनें सियासत के सरदार
मंत्री वही
विधायक सांसद
नाम सुर्ख हो बेशुम्मार
और करे तो
गलत बहुत ही
करते हैं खुद नेताजी।
शुभमस्तु,
16.11.2026◆ 8.15 आ०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें