गुरुवार, 19 नवंबर 2026

शौक नया चर्राया है! [ नवगीत ]

 413/2026



    


© शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


शिक्षक था

नेता बनने का

शौक नया चर्राया है।


चलता शीश

उठाए ग्रीवा

तना हुआ लकड़ी का पाट

विनयशीलता

गई भाड़ में

कुर्ता पहन   दिखाए  ठाट

देखो तो

गाड़ी से उतरा

नाक सीध अर्राया है।


सुनते हैं

प्रत्याशा में है

बने विधायक  ऐंठ बढ़ी

काला चश्मा

चढ़ा नाक पर

नजर शून्य में बढ़ी -चढ़ी

मात-पिता

अपनी पत्नी पर

तना हुआ खर्राया है।


भूल गया

पहचान मित्र की

टुकुर-टुकुर देखे उनको

पाँव छू रहा

वृद्धाओं के

याद दिलाता बचपन को

सपने में भी

अब तो देखो

लोकतंत्र बर्राया है।


शुभमस्तु,


16.11.2026◆8.45 आ०मा०

                   ◆●◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...