सोमवार, 4 सितंबर 2023

सदियों सोता रहा आदमी● [ सजल ]

 394/2023


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●समांत  : अण।

● पदांत : में।

●मात्राभार :16.

●मात्र पतन :शून्य।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● © शब्दकार 

● डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

ईश -वास  सचराचर  कण में।

गिरि,सागर, धरती के तृण में।।


मनुज निहारे  केवल  मुखड़ा।

देखे  नहीं    कर्म -  दर्पण   में।।


प्रभु की भक्ति    नहीं  पाने में।

भक्ति -वास  देने  के प्रण  में।।


शब्दों का है  जाल न कविता।

कविता होती रस-प्रसवण में।।


सदियों   सोता   रहा  आदमी।

प्रकृति करती लघुतम क्षण में।।


स्वेद-सिक्त  परिणाम न खोना।

लगा स्वयं  को नश्वर पण में।।


'शुभम्'  सहज  गिर जाना नीचे।

कठिन उठाना ध्वज को रण में।।


●शुभमस्तु !


04.09.2023◆6.15आ०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...