बुधवार, 17 जनवरी 2024

अवधपुरी में राम ● [ गीतिका ]

 023/2024

  

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●© शब्दकार

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

अवध पुरी  में  राम    देखिए।

मनहर सुबहो- शाम  देखिए।।


आई    है    बाईस   जनवरी,

सजा  अयोध्या धाम देखिए।


तोरण  द्वार  सजे  अति सुंदर,

स्वागत  में हर  आम  देखिए।


घर - घर  में    होगी   दीवाली,

जगती  में    सर  नाम देखिए।


रामलला    की     प्राणप्रतिष्ठा,

दृश्य  भव्य अभिराम   देखिए।


हर्षित हिन्दू   जन नर -  नारी,

वास्तुकला का   काम देखिए।


दुनिया  की  नजरें   भारत पर,

मंदिर  के  दृढ़   खाम  देखिए।


जग में 'शुभम्' राम ही साँचा,

नहीं   भक्ति  में  दाम देखिए।


●शुभमस्तु !


14.01.2024●9.45आ०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...