सोमवार, 17 अप्रैल 2023

भूले छंद विधान 🔴 [सजल ]

 169/2023

 

■◆■◆◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆

●समांत :  अय

●पदांत : है।

●मात्राभार :24.

●मात्रा पतन : शून्य।

■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

 ✍️ शब्दकार ©

🪭 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम्'

■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

गीत वही है गेय, जहाँ कोकिल  की  लय है।

नहीं शब्द  का खेल,भाव नर्तन परिचय  है।।


जाना मत उस ठौर,मान का पान न मिलता,

मुरझाता उर-बौर,क्षीण हो जाती   वय    है।


स्वयं  चाहता   मान,  अहंकारी   ये  मानव,

करे न कौड़ी दान, दिखाता- सा अभिनय है।


वर्ण -भेद  का  रंग,  बहुत जाना   पहचाना,

सभी रहें जन -तंग,ध्येय मन में  अक्षय   है।


हृदय  कपट -भंडार,नेह ममता  से  खाली,

झूठा  लाड़ -  दुलार, क्रूरता का संचय  है।।


भूले छंद -विधान,  ताल  में टर -  टर  होती,

कवियों कीबारात,भेक की जय जय जय है।


'शुभम्' बिना ही स्वेद,पताका लहरे -फहरे,

गर्दभ गाते वेद,किसी को कुछ क्या भय है?


🪴शुभमस्तु !


170.4.2023◆3.00प०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...