मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

विलायती वर्ष विरोधियों से✝ [ सायली ]


♾●●♾●●♾●●♾●●

हैं 
मानते सब 
अंग्रेज़ी कालदर्शक को,
विरोध वास्ते
विरोध !

नौकरी,
शिक्षा ,व्यवसाय,
सभी कुछ है,
अंग्रेज़ी कालदर्शक 
से।

पतलून,
जींस ,शर्ट,
सब कुछ पहनेंगे,
अंग्रेज़ी कलेंडर
 विरोधी।

धोती 
कुर्ता सब
 भूल गए वे,
अंग्रेजी कलैंडर 
विरोधी।

पढ़ाएंगे
कॉन्वेंट में
अपने बच्चे वे,
अंग्रेज़ी कलैंडर 
विरोधी।

अर्थ 
कॉन्वेंट का
लावरिशों का पालक -
केंद्र होता 
है।

गुरुकुलीय 
शिक्षा पद्धति
अच्छी नहीं लगती,
अंग्रेज़ियत ओढ़ी 
हुई!


पंजीकरण 
भ्रूण का 
करवा दिया है,
कॉन्वेंट में
उन्होंने।

ये
काले अँगरेज़,
अंग्रेज़ी के समर्थक,
फिर भी 
विरोध ?

संस्कृति
बदलती नहीं ,
अंग्रेज़ी  कैलेंडर से,
कॉन्वेंट तो
छोड़ो!

💐 शुभमस्तु!
✍रचयिता ©
🌾 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

31.12.2019● 4.00अपराह्न।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...