रविवार, 1 दिसंबर 2019

बच्चे वही सफलता पाते [ बाल गीत ]


★★★★★★★★★★★

सही  समय  विद्यालय  जाते।
बच्चे    वही   सफलता  पाते।।

जल्दी  जगना जल्दी   सोना।
स्वस्थ देह  दिमाग भी होना।।
गुरु जी  हमें  नित्य  समझाते।
बच्चे    वही  सफलता  पाते।।

करते   मात -पिता  का आदर।
शीश    झुकाते गुरु को सादर।।
स्नेह , मान   दुनिया  में पाते।
बच्चे      वही  सफलता   पाते।।

समय  न करते  जो  बरवाद।
उन्हें  समय  करता आबाद।।
पाठ याद  जो  करके   लाते।
बच्चे  वही   सफलता  पाते।।

पढ़ते - लिखते सही समय पर।
खेल  खेलते समय नियत कर।
स्वच्छ     वेश   में पढ़ने  जाते।
बच्चे       वही  सफलता  पाते।।

अच्छे    बच्चों  के  सँग  रहते।
झगड़े   की जो बात न कहते।।
'शुभम '  रङ्ग  जीवन  में लाते।
बच्चे      वही  सफलता  पाते।।

💐शुभमस्तु !
✍ रचयिता ©
👨‍🎤 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

30.11.2019★4.45 अपराह्न।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...