मंगलवार, 31 अक्तूबर 2023

दिखलाना निज चाँद शकल ● [ गीत ]

 473/2023


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●© शब्दकार 

● डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्' 

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

तुम्हें देखकर 

हर्षित होता

नर -नारी संसार सकल।


चितवन खग की

चटुल चारुता

चाँद - चाँदनी में भाए।

नित चकोर वह

लगा टकटकी 

तरुवर शाखा पर आए।।


इतना नेहिल

नाता पत्नी

अपने पति बिन रहे विकल।


व्रत करवा का

करती पति हित

दीर्घ आयु आकांक्षा में।

रमणी निर्जल 

रहकर सूखे

मन में विकसी वांछा में।।


करतीं लेश न

थोड़ी  चिंता 

कभी नारियाँ तुच्छ नकल।


चाँद गगन के 

देर न करना

उदयाचल पर आ जाना।

इतना भी मत

नारी को तू

बिन पानी के तड़पाना।।


बार -बार आ

छत पर अपनी

दिखलाना निज चाँद शकल।


●शुभमस्तु !


31.10.2023◆5.15 प०मा०

             ●●●●●

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...