शनिवार, 20 जुलाई 2019

सायली की सायली [विधा : सायली]

'सायली'
नई विधा
काव्य की लोकप्रिय
विशाल  इंगले
जनक।

शब्द
दो शब्द
तीसरी में तीन
पुनः दो
शब्द।

मात्र
नौ शब्द
शब्द आधारित विधा
काव्य की
मराठी।

पँक्तियाँ
मात्र पाँच
कुल शब्द नौ
अद्भुत विधा
'सायली'।

पंक्क्ति
प्रत्येक पूर्ण
हाइकु की तरह
वाक्य तोड़
मत।

पढ़िए
ऊपर से
नीचे की ओर
अथवा विपरीत
क्रम।

बनाइए
हिंदी समृद्ध
'सायली' लिखें 'शुभम'
प्रयोग नवीन
कीजिए।

💐शुभमस्तु!
✍रचयिता ©
🌱 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...