201/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
राम को लाने वाले ?
राम से बड़े हैं,
इसीलिए राम पीछे- पीछे हैं
वे राम के आगे खड़े हैं।
राम को लाने वाले ?
राम के भी पहले के हैं
मेरी अगर मानो तो
वे नहले पर दहले हैं।
राम को लाने वाले ?
राम से प्रणाम चाहते हैं
राम के नाम पर
वोट माँगते हैं।
राम-दान के गणकों ने
क्या गुल खिला दिया
राम के दाम ने
क्या- क्या सिला दिया।
राम को लाने वाले ?
क्यों हुए मौन हैं
डाका डाला है जिन्होंने
बताओ वे कौन हैं।
तुम्हीं तो राम को लाए थे?
आज राम मंदिर में डाका पड़ा है
हे राम के लाने वाले ?
तू विस्मित-सा खड़ा है।
शुभमस्तु,
21.06.2026◆8.00 प०मा०
◆◆◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें