440/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
छोड़ एक दिन
जाने पड़ते
अपने - अपने घर।
जिसमें तेरा
'मैं' बसता है
दुनिया कहती काया
नहीं छोड़ना
उसको चाहे
बंधा मोह की माया
यद्यपि जीर्ण-शीर्ण
घर तेरा
तजे न फिर भी घर।
छोड़ दिया तो
हर उस घर का
हो जाता है नाश
जिसमें स्वप्न
सँजोए तूने
लगी उसी से आश
अनचाहे
तू देह छोड़ता
सपनों वाले दर।
महल-अटारी
सोना-चाँदी
यहीं छूट जाते हैं
रहें शेष जो
अपने घर में
वही लूट खाते हैं
'मैं' को
ले जाने का स्वामी
छुड़वा देता घर।
शुभमस्तु,
26.11.2026● 12.45 प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें