शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

विज्ञान [ सोरठा ]

 438/2026


               

©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


समझ  सका है  कौन,जीवन के विज्ञान को।

विज्ञ   मनुज   हैं   मौन,जीवन एक   रहस्य  है।।

बड़ी-बड़ी   कीं  खोज,मानव ने विज्ञान  से।

अँगुली मानव   रोज,  दाँतों तले दबा रहे।।2


है  जग में   चमकार,  ज्ञान   और विज्ञान की।

बढ़ता चरण   सँवार,गति न रुके पल एक भी।।

जन-जन को  अनिवार्य,पढ़ना ही विज्ञान का।

इससे  दूभर    कार्य,    होते बड़े असाध्य भी।।4


खोज   करे   विज्ञान,  ओर-छोर होता   नहीं।

जग  में  तना  वितान ,चीन और जापान का।।

विशद गगन  की  खोज,आम व्यक्ति से दूर है।

खिल विज्ञान-सरोज,  चंद्रयान पहुँचा वहाँ।।6


जिसका  अटल विधान,कविता भी विज्ञान है।

उड़े गगन में यान,महाग्रन्थ कवि लिख   रहे।।

नहीं समझता  आम,कविता के विज्ञान को।

 रत विरले अविराम,लाखों और करोड़ में।।8


अलग- अलग रणधीर,भौतिक रस विज्ञान के।

दिया तमस    को   चीर,  करते नित्य प्रयोग वे।।

जिधर    खड़ा   विज्ञान,  चरण बढ़ाएं  आप।

मानव  बने   महान,  खुलते   दृग अज्ञात के।।10


नित्य   नए  आयाम,मानव रुचि विज्ञान की।

अमर  हुए   हैं नाम, खोल  रही  है विश्व  में।।11


शुभमस्तु,


26.11.2026◆5.00 आ०मा०

                     ◆●◆

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...