441/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
नेता को
सम्मान दीजिए
और किसी का भले न हो।
नेता जी
भगवान धरा के
मंदिर है उनका दरबार
सहज नहीं
दर्शन नेता के
सदा बंद हैं उनके द्वार
पहले पूजें
भैरों बाबा
मोती माला गले न हो।
पत्र-पुष्प से
नेता- पूजन
नहीं भूलवश कर देना
नोट मिठाई
बिना न घुसना
पिटो रक्षकों की सेना
चलते हैं वे
सीध नाक की
मिलो तभी वे चले न हों।
बिना दंडवत
बात न करते
खड़े रहो तुम बाँधे हाथ
गिरो देखते ही
चरणों में
तभी मिले कुछ पल का साथ
बैठ गए यदि
वे गाड़ी में
मिलना तब तक टले न हों।
शुभमस्तु,
26.11.2026◆1.30प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें