442/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
बाप बड़ा ही
बड़भागी है
बेटा जिसका नेता हो।
आगे की
छः- सात पीढ़ियाँ
नेता सुत से तर जाएँ
करे न कोई काम
नाम को
बैठ घरों में धन खाएँ
खोज चुका
धरती पर सारी
नहीं कभी कुछ देता हो।
गुणवंती
संतान अगर हो
करे नौकरी बेचे तेल
हों गुणहीन
अपढ़ संतानें
नहीं सकेगी जनता झेल
हो गुंडत्व
प्रधान पुत्र जो
सड़ी नाव भी खेता हो।
रावण कंस
सभी नेता थे
अपने युग के पुत्र महान
काँप रही थी
जिनसे जनता
थर-थर काँपा सकल जहान
नेता सफल
वही धरती पर
अंड साँप के सेता हो।
शुभमस्तु,
26.11.2026 2.00प०मा०
◆●◆
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें