शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

दौड़ रही हैं सड़कें [ अतुकांतिका ]

 439/2026


   


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


दौड़ रही हैं सड़कें

और भौंचक्का

खड़ा है आदमी,

जहाँ भी पहुँचा दें

गंतव्य है वही।


अधीन रहा 

सदा ही परिस्थितियों के

एक नहीं चली 

साँचे में ढलता ही गया 

आदमी।


बड़ा ही गुमान था

आदमी को

 अपने कर्तापन का

समय ने उसे

कहाँ से कहाँ

ले जाकर पटका।


दिया था  

वरदान की तरह

मोबाइल आदमी को

उसने ज़रूरत बना डाला

अभिशाप भी कभी कहीं।


कौन कहता है कि

पंख नहीं इंसान के

ये विज्ञान

ये साहित्य

सभी में पंखों से

पहुँचा है 

कहाँ से कहाँ तक।


शुभमस्तु,


26.11.2026◆8.30 आ०मा०

                   ◆●●

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...