436/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
-1-
जाग उठे हैं देव, 'शुभम्' मुहूरत जानिए।
शादी करो विवाह,समय न ऐसा टालिए।।
बीत गया जब काल, पुनः कभी आता नहीं।
सफल करें सब काज,नहीं भ्रमित होना कहीं।।
-2-
मानव हो तुम आज, दिव्य कर्म करना सदा।
बनें कर्म से देव, बुरा नहीं करिए कदा।।
रहना परम उदार, योनि बदलती ही रहे।
तन -मन पावन धाम,'शुभम्' सत्यता ही कहे।।
-3-
जहाँ दिव्यता - वास, वहीं देव- देवी रहें।
बनें नहीं उपहास, विज्ञ सत्य वाणी कहें।।
मानव तन भगवान, वही कंस रावण बने।
विनयावनत उजास, शुष्क काठ यद्यपि तने।।
-4-
देव- दनुज संग्राम, तन-मन में चलता रहे।
दनुज हारते वार, 'शुभम्' सत्य वाणी कहे।।
कर जन का उपकार, दिव्य गुणों को धारिए।
उर के सकल विकार, एक-एक कर मारिए।।
-5-
धरती स्वर्ग समान, कर्म भले करते रहें।
वही तपस्या ध्यान, जितना भी सहना सहें।।
वही देव का रूप, मानवता सद्धर्म का।
खिलता नव उद्यान, मानव के शुभ कर्म का।।
शुभमस्तु,
25.11.2026◆9.00आ०मा०
◆●◆
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
देव [ रोला ]
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
किनारे पर खड़ा दरख़्त
मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें