436/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
-1-
जाग उठे हैं देव, 'शुभम्' मुहूरत जानिए।
शादी करो विवाह,समय न ऐसा टालिए।।
बीत गया जब काल, पुनः कभी आता नहीं।
सफल करें सब काज,नहीं भ्रमित होना कहीं।।
-2-
मानव हो तुम आज, दिव्य कर्म करना सदा।
बनें कर्म से देव, बुरा नहीं करिए कदा।।
रहना परम उदार, योनि बदलती ही रहे।
तन -मन पावन धाम,'शुभम्' सत्यता ही कहे।।
-3-
जहाँ दिव्यता - वास, वहीं देव- देवी रहें।
बनें नहीं उपहास, विज्ञ सत्य वाणी कहें।।
मानव तन भगवान, वही कंस रावण बने।
विनयावनत उजास, शुष्क काठ यद्यपि तने।।
-4-
देव- दनुज संग्राम, तन-मन में चलता रहे।
दनुज हारते वार, 'शुभम्' सत्य वाणी कहे।।
कर जन का उपकार, दिव्य गुणों को धारिए।
उर के सकल विकार, एक-एक कर मारिए।।
-5-
धरती स्वर्ग समान, कर्म भले करते रहें।
वही तपस्या ध्यान, जितना भी सहना सहें।।
वही देव का रूप, मानवता सद्धर्म का।
खिलता नव उद्यान, मानव के शुभ कर्म का।।
शुभमस्तु,
25.11.2026◆9.00आ०मा०
◆●◆
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
देव [ रोला ]
बुधवार, 25 नवंबर 2026
बहुत खेल ली आँख मिचौनी [ नवगीत ]
435/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
बहुत खेल ली
आँख मिचौनी
गोधूली की वेला में।
छुआ-छुई की
बारी आई
जो छू जाए चोर वही
बाँध आँख पर
उसके पट्टी
मिला चोर तो बाँह गही
सबको बनना
चोर एक दिन
दुनिया के इस मेला में।
आँख मूँदना
सीख लिया पर
मुख तो तेरा खुला -खुला
अधिक बोलना
काम बिगाड़े
बैठ गईं वे गाल फुला
बीत रही है
सचल जिंदगी
नोंन तेल झमझेला में।
काबू नहीं
जीभ पर किंचित
पांचाली का रूप लिए
और फटे को
चौड़ा करती
नहीं सुई से कभी सिए
डूब रही है
लुटिया घर की
घर की ठेलम-ठेला में।
शुभमस्तु,
24.11.2026 1.45 प०मा०
◆●◆
जीवन सिमट गया है [गीत]
434/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
खाने-पीने
तक ही जीवन
सिमट गया है।
सुबह हुई तो
नोंन तेल
लकड़ी की चिंता
वही खा रहा
पीता जल भी
जितना बित्ता
दिन भर
अर्जन करे अर्थ का
नित्य नया है।
गला काटता
किसी और का
रिश्वत लेता
तोल रहा कम
बना राहजन
बना विजेता
धन्ना सेठ
सभी कंगलों का
नहीं दया है।
कीड़े और मकोड़े
मानव
सभी एक से
उदर पूर्ति में
सभी लगे हैं
ज्यादा कम से
पाप कराता
उदर सभी का
दिनचर्या है।
शुभमस्तु,
24.11.2026 11.45 आ०मा०
गति का नाम जिंदगी होता [ गीत ]
4 33/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
गति का नाम
जिंदगी होता
और मृत्यु कहलाती जड़ता।
बीज अंकुरण से
पहले ही
शक्ति जीवनी करे संकलित
मिलते ही
परिवेश सुकाली
उग आती वह शक्ति संगठित
संकल्पित वह
रहे निरंतर
नए रूप धर जगे सबलता।
मर जाना भी
एक सत्य है
नहीं समय से पहले मरना
जिजीविषा को
जीवित रखना
धीरे- धीरे पंथ विचरना।
जीना सभी
चाहते जग में
नहीं एक पल मिले विफलता।
मच्छर कॉकरोच
चींटी हो
गाय भैंस बकरी या कुंजर
काक मोर पिक
मेढक मुर्गी
कछुआ शेर लोमड़ी वनचर
नहीं प्राण का
त्याग चाहते
जैसे भी हो सदा सँवरता।
शुभमस्तु,
24.11.2026●11.00 आ०मा०
◆●◆
गीत मैं गाने लगा [ गीत ]
432/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
गुनगुनाते-गुनगुनाते
गीत
मैं गाने लगा।
क्रूड ऑयल
इंजनों की
श्वांस की आवाज वे
धड़कनें
मेरी बजातीं
बेसुरे आगाज से
अक्षरों को
जोड़कर मैं
शब्द को ध्याने लगा।
पार दस की
उम्र करके
शारदा माँ कह रही
पुत्र तू
उठ जाग
पकड़ो लेखनी, मैंने गही
एक दिन
आ ही गया वह
सृष्टि को भाने लगा।
अंकुरण था
बीज का वह
आज वह वटवृक्ष है
साधना ही
साध्य मेरी
काव्य का दृढ़ अक्ष है
दशक छ:-छः
पार हैं अब
प्यार मैं पाने लगा।
बाग वन
वर्षा प्रकृति के
रंग में मैं खो गया
अज्ञान ही
अज्ञान में मैं
बीज कवि के बो गया
खेत में
सरसों खिली तो
एक रस छाने लगा।
जब हुआ
आदेश माँ का
फूटने कविता लगी
दैनंदिनी के
पृष्ठ रंगती
लेखनी मेरी जगी
मैं अकिंचन
एक जड़ था
दिव्यता पाने लगा।
शुभमस्तु,
24.11.2026◆8.30 आ०मा०
◆●◆
कौन एक दूसरे से है सुंदर [ गीत ]
431/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
सोम-सुमन में
बहस छिड़ी है
कौन एक दूसरे से है सुंदर।
सोम शून्य में
सुमन धरा पर
कैसे होगी समता तन की
कौन बताए
उन दोनों को
सुंदरता तो है बस मन की
मन का हो
प्रतिदर्श अगर तो
मन वाला ही बने पुरंदर।
बोगनविलिया
या हो पाटल
सभी एक दिन झड़ मुरझाते
सोम कभी
घटता-बढ़ता है
चलें गगन में हैं मुस्काते
अपनी -अपनी
सबकी गति है
न पिपीलिका कोई कुंजर।
समय-समय पर
सब लगते हैं
मनहारी प्रिय भाव हृदय का
वृथा बहस
यह सुंदरता की
उर चाहे बस एक सदयता
शोभित रहो
सुमन लतिका पर
सोम सरकते रहो निरंतर।
शुभमस्तु,
24.11.2026◆6.00 आ०मा०
◆●◆
बनता हुआ मकान सभी का [ गीतिका ]
430/2026
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
बनता हुआ मकान सभी का।
लगता सकल जहान सभी का।।
स्वप्न देखते जीवन में सब,
हो अपनी घर - छान सभी का।
देकर बहुत किराया वर्षों,
रीत गया संज्ञान सभी का।
कुछ ऐसे भी लोग यहाँ पर,
भावे कब उद्यान सभी का।
निर्मित होता भवन सुहाए,
खुशियों पर हो ध्यान सभी का।
जलन नहीं रख मूरख बंदे!
अलग-अलग अरमान सभी का।
'शुभम्' सोच रख पावन अपनी,
करना तू गुणगान सभी का।
शुभमस्तु,
23.11.2026◆ 9.30 आ०मा०
◆●◆
किनारे पर खड़ा दरख़्त
मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...