सोमवार, 8 मार्च 2021

टीका सबको लगवाना है [ बालगीत ]

 

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

✍️ शब्दकार ©

🔬 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

टीका  सबको   लगवाना  है।

कोरोना से मनुज बचाना है।।


साठ  साल   से   ऊपर  वाले।

खोलें   अपने  भ्रम  के ताले।।

 बीमारी   दूर   भगाना     है।

टीका  सबको   लगवाना है।।


भारत  ने  खोजा  है    टीका।

जो है सबके  हित  में नीका।।

अफ़वाहों  से  क्या  पाना है!

टीका  सबको   लगवाना है।।


वैज्ञानिक   भारत   के  ज्ञानी।

इनका  नहीं  विश्व में  सानी।।

दुनिया   में  नाम   कमाना है।

टीका  सबको   लगवाना है।।


बच्चे, बड़े  सभी   नर - नारी।

आ न सकेगी  फिर बीमारी।।

मत करना  मित्र   बहाना  है।

टीका  सबको  लगवाना  है।।


आओ भ्रमितों  को समझाएँ।

घर-घर जाकरअलख जगाएँ।

शुभ लक्ष्य उच्चतम  पाना है।

टीका   सबको  लगवाना है।।


🪴 शुभमस्तु !


०८.०३.२०२१◆३.३०पतनम मार्तण्डस्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...