बुधवार, 14 जून 2023

शुभता की सौगात ● [ सजल ]

 253/2023


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

● समांत : आली

●पदांत :अपदान्त

●मात्राभार :16.

●मात्रा पतन : शून्य।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●©शब्दकार

● डॉ०भगवत स्वरूप 'शुभम'

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

जीवन की हर  बात निराली।

शुभता की सौगात  सँभाली।।


ईश्वर से   बचपन   को तोला,

पारदर्शिता   भोली  - भाली।


बचपन निकट सत्य के होता,

होती छलनी एक   न  जाली।


चिड़िया ज्यों सेती अंडों को,

 नाचें - कूदें    दे - दे    ताली।


क्षमादान  बालक   सौ  पाए,

 बुरा न मानें दें यदि    गाली।


बड़ा  हुआ   चालाकी  छाई,

जलता है  ज्यों जले पराली।


बचपन खेल - कूद में  जाए,

यौवन खड़ा  तान दोनाली।


बचपन कौन भूलता अपना,

रचना प्रभु ने अद्भुत ढाली।


बंद  हुए   सुख   के दरवाजे,

छलना की चल उठी पनाली।


'शुभम्' सत्य -पर्याय बालपन,

यौवन काम -  वासना थाली।


●शुभमस्तु !


12.06.2023◆ 5.45आ०मा०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...