रविवार, 12 जून 2022

बादल जल बरसाते! 🌧️ [ बालगीत ]


■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

✍️ शब्दकार ©

🌧️ डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम्'

■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■◆■

माँ बादल  क्यों जल बरसाते?

धरती  को  गीली  कर जाते।।


पौधे   उगते   हैं   धरती   पर।

अन्न,फूल,फलआते घर- घर।।

मौसम   को   ठंडा कर जाते।

माँ बादल क्यों जल बरसाते?


नल, कूपों   में   पानी  आता।

नदिया ,तालों को भर जाता।।

सब खेत, बाग, वन   हरियाते।

माँ बादल क्यों जल बरसाते? 


पानी    पीकर   पौधे    बढ़ते।

जिन पेड़ों पर हम यों चढ़ते।।

धीरे -  धीरे    उन्हें     बढ़ाते।।

माँ बादल क्यों जल बरसाते?


बिजली  से हम  डर जाते हैं।

बाहर   से   अंदर   आते  हैं।।

गड़-गड़ का स्वर ये कर जाते

माँ बादल क्यों जल बरसाते?


देखो   बरस   रहा   है  पानी।

बादल की है  विकट कहानी।।

सागर से वे   जल   भर लाते।

माँ बादल क्यों जल बरसाते?


🪴 शुभमस्तु !


१२ जून २०२२◆६.३० पतनम मार्तण्डस्य।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...