बुधवार, 5 अगस्त 2020

मोदक मेरा नाम [ बालगीत ]


◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
✍ शब्दकार©
🏕️ डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
लड्डू   मोदक    मेरा   नाम।
मैं  आता   पूजा   के  काम।।

श्याम  चने  से  मुझे   बनाते।
बेसन   पीला  पीस  सजाते।।
बूँदी   के  रँग   पीत   तमाम।
लड्डू   मोदक  मेरा  नाम ।।

मधुर   चासनी में  पकवाकर।
गोल-गोल आकार सजाकर।।
बन  जाता मैं   मोदक   राम।
लड्डू   मोदक   मेरा  नाम।।

मोदक  प्रिय गणेश की पूजा।
होती   मुझसे  और न  दूजा।।
मैं   प्रसाद    सेवक   श्रीराम।
लड्डू  मोदक    मेरा  नाम।।

लंबोदर  की   मूस   सवारी।
खाती मोदक जीभर भारी।।
देवालय   नगरी    या  ग्राम।
लड्डू  मोदक   मेरा  नाम।।

खाता चना  बना वह रहता।
स्वस्थ रहे संताप न सहता।।
मोदक का  मोदन सत्काम।
लड्डू  मोदक   मेरा  नाम।।

💐 शुभमस्तु !

04.08.2020 ◆8.20 अपराह्न।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...