044/2025
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
समांत : आर
पदांत :अपदांत
मात्राभार :24.
मात्रा पतन : शून्य।
आया बारह वर्ष में,शुभ अवसर हे यार।
जाना कुंभ प्रयाग में, खुलें पुण्य के द्वार।।
वर्षों से घट में भरा, अघ ओघों का बोझ।
हलका करें नहान से , हो जाए उद्धार।।
दूध और पानी मिला, नित्य कमाए 'पुण्य'।
पय -दोहन में जल भरे,बढ़े भैंस पय -धार।।
सुना नहाने से घटें, तन-मन के सब पाप।
कर ले शीघ्र नहान तू, हो जाए भव पार।।
मछली-मेढक नित्य ही, करते नदी नहान।
महिमा जान नहान की,गोता लगें हजार।।
संत न छोड़ें संतई, छोड़ें अघ न असंत।
ट्रेन-बसों में भीड़ है, नर जीवन का सार।।
मान कसौटी में लिया,बहे त्रिवेणी नित्य।
'शुभम्' नहा संगम करे, सभी सात शुभ वार।।
शुभमस्तु !
27.01.2025●5.00आ०मा०
●●●
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें