बुधवार, 20 मई 2020

कोरोना की कहानी:1 [ बालगीत ]


★★★★★★★★★★★★★
✍ शब्दकार©
🌳 डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'
★★★★★★★★★★★★★
कोरोना   की  सुनो   कहानी।
जिससे दुनिया बड़ी डरानी ।।

चीन  देश   ने  उसे    बनाया।
शहर   वुहान   लैब  में  पाया।।
नींद   नयन   की गई उड़ानी।
कोरोना   की  सुनो  कहानी।।

रूस    फ्रांस इटली अमरीका।
माल   उड़ाते थे  सब  नीका।।
ब्रिटिश कोरिया पाकिस्तानी।
कोरोना की  सुनो   कहानी।।

मुँह पर मास्क लगा घर रहते।
देह  दूर  रख   वंदन   कहते।।
धोते    हाथ सोप  सँग   पानी।
कोरोना    की  सुनो  कहानी।।

अमरीका   में    रोना - धोना।
काँपा   ट्रम्प भूल कर सोना।।
दवा   भेजता   भारत  दानी।
कोरोना    की  सुनो कहानी।।

ले कर   में  इमरान  कटोरा।
कहता  भर दो थोरा -थोरा।।
अपनी हमको जान बचानी।
कोरोना   की  सुनो  कहानी।।

मोदी   जी   घरबन्दी  करते।
निर्धन  के दुख पल में  हरते।।
नहीं  जगत में  उनका  सानी।
कोरोना   की  सुनो  कहानी।।

अस्पताल   शव घर में बदले।
किए चीन ने  सागर  गदले।।
देश   बन   गए   कब्रिस्तानी।
कोरोना    की  सुनो कहानी।।

💐 शुभमस्तु !

18.05.2020◆2.20अप.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...