271 / 2025
©शब्दकार
डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'
कचरे वाली गाड़ी आई।
कूड़ेदान लिए सब धाई।।
स्वच्छ हमें अपना घर रखना।
पड़े न घर में कूड़ा दिखना।।
कूड़ेदान रखो सब भाई।
कचरे वाली गाड़ी आई।।
आँगन कमरे और रसोई।
रहे न कोना दूषित कोई।।
चाची भाभी आओ ताई।
कचरे वाली गाड़ी आई।।
गाड़ी में बजता है गाना।
इंगित है वाहन का आना।।
दौड़ो बहना दौड़ो भाई।
कचरे वाली गाड़ी आई।।
मुक्त अगर रोगों से रहना।
डेंगू ज्वर का कष्ट न सहना।।
घर में हम सब रखें सफाई।
कचरे वाली गाड़ी आई।।
रखें अलग सूखा या गीला।
छिलके कागज साग रसीला।।
कूड़ेदानों की शुभताई।
कचरे वाली गाड़ी आई।।
शुभमस्तु !
23.06.2025● 1.45प०मा०
●●●
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें