शनिवार, 6 सितंबर 2025

शकुनी श्वान शकुन बतलाते [ नवगीत ]

 522/2025


 


©शब्दकार

डॉ.भगवत स्वरूप 'शुभम्'


शकुनी श्वान

शकुन बतलाते।


पैरों पर लोटे तो देता

शुभ समाचार संदेश

सूँघे श्वान वाम घुटनों को

धनदायक   परिवेश 

यदि अज्ञात श्वान घर आए

धन का लाभ जताते।


यात्रा में यदि वाम ओर हो

धन का लाभ कराए

रगड़े नाक धरा पर कुत्ता

गड़ा हुआ मिल जाए

गर्दन ऊँची करे श्वान तो

कार्य सफलता लाते।


श्वानों के संकेत समझना

सरल नहीं ये तथ्य

कान फड़फड़ा उठे श्वान यदि

नहीं गमन औचित्य

शुभद और अशुभद श्वानों के

जन को लाभ हानि दे जाते।


शुभमस्तु !


06.09.2025 ●2.00प०मा०

                  ●●●

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किनारे पर खड़ा दरख़्त

मेरे सामने नदी बह रही है, बहते -बहते कुछ कह रही है, कभी कलकल कभी हलचल कभी समतल प्रवाह , कभी सूखी हुई आह, नदी में चल रह...